भाजपा ने उत्तराखंड के दो जिलों में कार्यकारी जिला अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। पौड़ी और रानीखेत जिलों में दो नए कार्यकारी जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गयी है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी दी कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर रानीखेत में दीप भगत और पौड़ी में कमल किशोर रावत को कार्यकारी जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
चौहान ने बताया कि वर्तमान जिलाध्यक्ष पौड़ी सुषमा रावत और रानीखेत की जिलाध्यक्ष लीला विष्ट चुनावी मैदान में हैं—सुषमा रावत नगर पालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी हैं, जबकि लीला विष्ट नगर पंचायत भिकियासैण से पार्टी उम्मीदवार हैं। ऐसे में संगठन कार्य प्रभावित न हो, इसके लिए इन दोनों के स्थान पर कार्यकारी जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।