मुख्य संपादक – सैफ अली सिद्दीकी
संगठनात्मक कारणों से लिया गया बड़ा फैसला
प्रबंधन ने अपरिहार्य कारणों के चलते अपने कंटेंट क्रिएटर याहया कमाल को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है।

प्रबंधन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार यह निर्णय संगठनात्मक हितों और आंतरिक व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। अब से याहया कमाल का जन वार्ता न्यूज़ से किसी भी प्रकार का आधिकारिक संबंध नहीं रहेगा।
जन वार्ता न्यूज़ प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि संस्था की कार्यप्रणाली, अनुशासन और विश्वसनीयता सर्वोपरि है तथा भविष्य में भी संगठन इन्हीं सिद्धांतों के आधार पर कार्य करता रहेगा।
प्रबंधन ने जारी की आधिकारिक सूचना
प्रबंधन द्वारा सभी संबंधित लोगों और दर्शकों से अपील की गई है कि जन वार्ता न्यूज़ से जुड़ी किसी भी आधिकारिक जानकारी के लिए केवल संस्था के अधिकृत प्लेटफॉर्म और प्रतिनिधियों पर ही भरोसा करें।
