हल्द्वानी। नगर निगम के वार्ड नंबर 24 से सैफ अली सिद्दीकी भी इस चुनावी मैदान में उतरे हैं। मंगलवार को उनके नामांकन प्रपत्रों की जांच हुई।


नामांकन के प्रपत्र की जांच में सभी कागज वैध पाए गए। और नामांकन पत्र स्वीकृत हो हो गया है। इस दौरान पार्षद प्रत्याशी सैफ अली सिद्दीकी भी मौजूद रहे।

सैफ अली सिद्दीकी ने कहा कि वह इस चुनाव में पूरे दमखम के साथ उतरे हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 24 के लोगों की हर समस्या का समाधान किया जाएगा। पूरे हल्द्वानी क्षेत्र में इस वार्ड को स्मार्ट वार्ड बनाया जाएगा। इस क्षेत्र में शिक्षा और तालीम पर ज्यादा जोर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों को जिला उद्योग केंद्र, नगर निगम, श्रम एवं खाद्य विभाग की योजनाएं वार्ड के लोगों तक पहुंचाई जाएगी। मदरसों में बच्चों को तालीम का माहौल दिया जाएगा। वार्ड की सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। पानी की समस्याओं को दूर किया जाएगा।
