नैनीताल पुलिस का नशे पर वार जारी, बनभूलपुरा में स्मैक तस्कर गिरफ्तार
हल्द्वानी। नशे के खिलाफ नैनीताल पुलिस का अभियान लगातार जारी है। SSP प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार जिलेभर में मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्ती से रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बनभूलपुरा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए स्मैक तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
रेलवे स्टेशन से 14.08 ग्राम स्मैक के साथ धरा गया आरोपी
06 फरवरी 2025 को थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त और शांति व्यवस्था के दौरान हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-02 पर थी, तभी एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देख घबराने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे रोका और तलाशी ली, जिसमें 14.08 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मौ0 फरमान (24) पुत्र मोहम्मद सलीम, निवासी वार्ड नंबर 24, गफूर बस्ती, बनभूलपुरा, जिला नैनीताल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ FIR नंबर 34/25 के तहत NDPS एक्ट की धारा 8/21 में मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच में जुटी
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किसी बड़े नशा तस्कर गिरोह से जुड़ा है या नहीं। इसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी गहन जांच की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
- थानाध्यक्ष: श्री नीरज भाकुनी
- उप-निरीक्षक: अनिल कुमार
- कांस्टेबल: भूपेन्द्र जेष्ठा
- कांस्टेबल: सुनील कुमार
- कांस्टेबल: महबूब अली
नशे के खिलाफ नैनीताल पुलिस की सख्त चेतावनी
नैनीताल पुलिस ने साफ कर दिया है कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र को नशा मुक्त बनाया जा सके।