यहया कमाल
टांडा रामपुर। दिल्ली विधानसभा और उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शानदार जीत के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। इस ऐतिहासिक जीत का जश्न भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर मनाया।
टांडा रामपुर के मोहल्ला मनहारान में भी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी जाहिर की। इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष पति मकसूद लाला ने कार्यकर्ताओं संग मिठाई बांटी और सभी को इस बड़ी जीत की बधाई दी।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और प्रदेश नेतृत्व के कुशल प्रबंधन का परिणाम है। उन्होंने इसे जनता का विश्वास और विकास की जीत करार दिया।
कार्यकर्ताओं में जोश, भाजपा की जीत पर जश्न जारी
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और भाजपा समर्थक शामिल हुए। उन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
भाजपा नेताओं ने कहा कि यह जीत पार्टी की लोकप्रियता और जनता के समर्थन को दर्शाती है। आने वाले चुनावों में भी भाजपा इसी ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगी।