SSP नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखानी पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
आज थानाध्यक्ष विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान योगेश गौड़ उर्फ गनी पुत्र जगत सिंह, निवासी देवपुर देवका, मुखानी को 7.08 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना मुखानी में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस टीम में उप-निरीक्षक मनोज अधिकारी, हेड कांस्टेबल उमेश जोशी, कांस्टेबल पूरन सिंह और कांस्टेबल बलवंत सिंह शामिल रहे।