रमजान 2025: भारत को करना होगा इंतजार, 2 मार्च से शुरू होंगे रोजे!

यहया कमाल

भारत में रमजान का चांद नजर नहीं आया है, जिसके चलते अब इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार रमजानुल मुबारक की पहली तारीख 2 मार्च होगी। इसी दिन पहला रोजा रखा जाएगा।

कारी साजिद हयाती ने की पुष्टि


मदरसा जामिया इस्लामिया अरबिया रहमानिया के उस्ताद कारी साजिद हयाती ने जानकारी देते हुए बताया कि आज शुक्रवार, 29 शाबान 1446 हिजरी (28 फरवरी 2025) को रमजान का चांद नजर नहीं आया। इस वजह से रमजान का पहला रोजा अब 2 मार्च, रविवार को रखा जाएगा।

रमजान इस्लाम धर्म का सबसे पवित्र महीना माना जाता है, जिसमें रोजेदार सूर्योदय से सूर्यास्त तक उपवास रखते हैं और इबादत में मशगूल रहते हैं। भारत में चांद न दिखने के चलते अब सभी रोजेदार 2 मार्च से रोजे की शुरुआत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!