हरेंद्र सिंह नेगी बने निरीक्षक: कंधों पर सजे स्टार, बढ़ा रुतबा

उत्तराखंड शासन द्वारा पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस/अभिसूचना से निरीक्षक नागरिक पुलिस/अभिसूचना के पद पर पदोन्नति के लिए गठित विभागीय चयन समिति की संस्तुति के आधार पर प्रदेशभर के 27 उपनिरीक्षकों को पदोन्नति प्रदान की गई।

इसी क्रम में, कोतवाली लालकुआं में नियुक्त उपनिरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी को भी निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नति प्राप्त हुई। उनकी इस उपलब्धि पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, प्रहलाद नारायण मीणा ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

पदोन्नति के साथ कंधों पर सजे स्टार

इस विशेष अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी, प्रकाश चंद्र द्वारा हरेंद्र सिंह नेगी को निरीक्षक पद के स्टार कंधों पर अलंकृत किए गए। यह सम्मान उनके कठिन परिश्रम, समर्पण और पुलिस विभाग में दिए गए अमूल्य योगदान का प्रतीक है।

इस खुशी के मौके पर नैनीताल पुलिस परिवार के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्री नेगी को बधाई दी और उनके नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!