हल्द्वानी। शहर के गांधीनगर स्थित मछली बाजार में सोमवार सुबह एक शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पहचान अब तक अज्ञात
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। शव नाले से बरामद किया गया है और शुरुआती जांच में यह काफी पुराना प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस पहचान के प्रयास में जुटी हुई है और आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है।
यह खबर अपडेट हो रही है… अधिक जानकारी के लिए जुड़े रहें।

