जनपद नैनीताल में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु निरंतर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में थानाध्यक्ष बनभूलपुरा श्री नीरज भाकुनी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
11.75 ग्राम स्मैक के साथ रेलवे स्टेशन से गिरफ्तारी
पुलिस टीम द्वारा दिनांक 17.04.2025 को गश्त व चेकिंग के दौरान अभियुक्त आसिफ उर्फ भोदू पुत्र एजाज निवासी वार्ड नंबर 24, गफूर बस्ती, थाना बनभूलपुरा, जिला नैनीताल (उम्र 42 वर्ष) को रेलवे स्टेशन हल्द्वानी के प्लेटफार्म नंबर 03 के ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 11.75 ग्राम स्मैक बरामद की गई।
इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा में मु0अ0सं0 74/25, धारा 8/21 NDPS ACT के तहत मामला दर्ज किया गया है।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक रिकॉर्ड पहले भी नशा तस्करी से जुड़ा रहा है। उसके विरुद्ध पूर्व में दर्ज मुकदमे निम्नलिखित हैं:
- FIR NO- 74/25 – U/S 8/21 NDPS ACT, थाना बनभूलपुरा
- FIR NO- 196/21 – U/S 8/21 NDPS ACT, थाना बनभूलपुरा
- FIR NO- 195/24 – U/S 8/21 NDPS ACT, थाना बनभूलपुरा
- FIR NO- 194/19 – U/S 8/21 NDPS ACT, थाना बनभूलपुरा
गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम
- थानाध्यक्ष: श्री नीरज भाकुनी
- उपनिरीक्षक: जगवीर सिंह
- कांस्टेबल: दिलशाद अहमद
- कांस्टेबल: सुनील कुमार
जन वार्ता न्यूज़ लगातार प्रशासन की कार्यवाहियों पर नजर बनाए हुए है। ऐसे मामलों की जानकारी के लिए जुड़े रहें।