वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जनपद नैनीताल में अवैध मादक पदार्थों व शराब की तस्करी और बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने महिला समेत कुल 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए 312 पाउच/डिब्बे अवैध शराब बरामद किए हैं।
थाना वार कार्यवाही का ब्यौरा:
1. थाना हल्द्वानी क्षेत्र – 52 पाउच देशी शराब (माल्टा मार्का) बरामद
दिनांक 24 मई को प्रमोद आर्य पुत्र स्व. मदिराम (उम्र 65 वर्ष), निवासी सरस्वती विहार, धान मिल, हल्द्वानी को सिद्धि विनायक मार्बल के पास से 52 पाउच देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
पंजीकरण: धारा 60 आबकारी अधिनियम
गिरफ्तारी टीम:
- हेड कांस्टेबल दिगम्बर सनवाल
- कांस्टेबल प्रयाग जोशी (चौकी टीपी नगर)
2. थाना काठगोदाम – 51 डिब्बे मसालेदार देशी शराब (माल्टा मार्का) बरामद
श्याम आर्य पुत्र प्रकाश चंद्र, निवासी बेडीखत्ता, दमुवाढूगा को मित्रपुरम कॉलोनी तिराहा से 51 डिब्बे माल्टा मार्का शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
पंजीकरण: अपराध संख्या 56/2025, धारा 60 आबकारी अधिनियम
गिरफ्तारी टीम:
- उप निरीक्षक अरुण राणा
- कांस्टेबल भुवन चंद्र
3. थाना लालकुआं – 107 पाउच कच्ची शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
- सुनील कुमार पुत्र जुगल राम (उम्र 31 वर्ष), निवासी बजरी कम्पनी लालकुआं को आईटीबीपी गेट से 29 पाउच कच्ची शराब के साथ
- सुमित राठौर पुत्र नरेश राठौर (उम्र 26 वर्ष), निवासी अब्दुल्ला बिल्डिंग, हल्द्वानी को गौला रोड बेरीपड़ाव से 78 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
पंजीकरण: FIR No. 111/25 एवं 112/25, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम
गिरफ्तारी टीम: - प्रथम टीम: कां. आनंद पुरी, कां. गणेश गिरी, कां. दिलीप कुमार
- द्वितीय टीम: उ.नि. शंकर नयाल, कां. कुंवर राणा, कां. मनीष कुमार
4. थाना मुखानी – महिला के पास से 51 पाउच कच्ची शराब बरामद
सुनीता पत्नी चंद्र प्रकाश, निवासी नाथूपुर पाडली, लामाचौड़ को अमलतास तिराहा के पास से 51 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
पंजीकरण: मु0FIR No. 126/25, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम
गिरफ्तारी टीम:
- उप निरीक्षक अविनाश मौर्य
- महिला हेड कांस्टेबल पुष्पा
- कांस्टेबल कुंदन शाही
नैनीताल पुलिस द्वारा मादक पदार्थों और अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की यह कार्यवाही जिले में कानून व्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा को बनाए रखने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। पुलिस की यह मुहिम आगे भी जारी रहे है।