टांडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “विकसित भारत का अमृतकाल – सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण” विषय पर टांडा नगर मण्डल में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित हुआ।
मुख्य वक्ता के रूप में टांडा नगर मण्डल पिछड़ा मोर्चा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष डॉ. भूदेव सैनी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने मोदी सरकार की नीतियों, योजनाओं और पिछले 11 वर्षों में हुए विकास कार्यों की विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर टांडा नगर पालिका के पूर्व प्रत्याशी पति मकसूद लाल, टांडा नगर के पूर्व मंडल अध्यक्ष योगेश सैनी, करण सिंह सैनी, मण्डल कार्यक्रम संयोजक त्रिवेंत सिंह यादव, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अश्वनी वर्मा, कपिल शर्मा, माखनलाल सैनी, महेंद्र सैनी, रामस्वरूप सैनी, केवल सैनी, प्यारेलाल सैनी, मो. तौसीफ एवं मो. मोबीन सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना और संगठन को मजबूती प्रदान करना रहा। वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा भविष्य में भी जनकल्याण की नीतियों के साथ आगे बढ़ती रहेगी।