टांडा नगर में भाजपा नेता एवं पूर्व अध्यक्ष पति मकसूद लाला के आवास पर विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने 200 से अधिक मरीजों की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराईं।
स्वास्थ्य शिविर में हड्डी, सांस, गठिया, आंख, बुखार समेत विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों का परीक्षण किया गया। शिविर में शामिल अनुभवी MBBS, MD एवं अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को बेहतर इलाज और स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सुझाव दिए।
क्षेत्रीय जनता ने इस सराहनीय पहल की जमकर प्रशंसा की और मकसूद लाला का आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए काफी लाभदायक साबित होते हैं।
स्वास्थ्य शिविर के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे और लोगों ने नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

