इन नेताओं ने पकड़ा कांग्रेस का हाथ… भाजपा को बड़ा झटका

नगर निकाय चुनाव आते ही नेताओं का दल बदल शुरू हो चुका है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की मौजूदगी में, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में भाजपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य और पूर्व वार्ड अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह नेगी और कैलाशी नेगी, अपने दर्जनों साथियों के साथ भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए।

कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है, जो हर धर्म, वर्ग, संप्रदाय और जाति का सम्मान करती है। उन्होंने यह भी बताया कि कांग्रेस ने देश की आजादी से लेकर समाज सुधारक के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। माहरा ने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा और अन्य दलों ने अब तक केवल झूठ बोलने के अलावा कुछ नहीं किया।

करन माहरा ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने पुराने वफादार कार्यकर्ताओं का ध्यान रखेगी और जो कठिन समय में पार्टी के साथ खड़े रहे हैं, उनके हितों की रक्षा की जाएगी। उन्होंने इस बदलाव को पार्टी के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि सुरेन्द्र सिंह नेगी और उनके साथियों का कांग्रेस में आना संगठन को मजबूती देगा

सदस्यता ग्रहण करने वालों में सुरेन्द्र सिंह नेगी, कैलाशी नेगी, सुशील सैनी, हेमंत भंडारी, रंजीत कठैत, मनीष रतूडी, सुरेन्द्र रावत, विमल समेत कई अन्य लोग शामिल थे। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, महामंत्री राजेन्द्र शाह, प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट, राकेश नेगी और सुमित राठौर भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!