इन्हें मिलेंगा मौका, भाजपा ने किए प्रत्याशी तय..शुक्रवार को नामों का ऐलान

उत्तराखंड सामान्य नगर निकाय चुनाव की सर गर्मियों के बीच भाजपा ने शुक्रवार शाम तक चुनावों के लिए पार्टी सभी अधिकृत प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करने वाली है। इस बार महिला उम्मीदवारों को मातृ शक्ति के आरक्षण से कहीं अधिक अवसर दिए जाएंगे।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि दो दिनों की चर्चा के बाद पार्टी ने सभी निकाय सीटों के लिए संभावित प्रत्याशियों की सूची तैयार कर ली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष के नामों पर अंतिम निर्णय लिया गया है। वहीं, निगम महापौर के उम्मीदवारों के नाम केंद्रीय नेतृत्व के पास संस्तुति के लिए भेजे गए हैं। भट्ट ने आशा व्यक्त की कि शुक्रवार शाम तक सभी नाम पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से प्राप्त हो जाएंगे, और इसके बाद निगम महापौर, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्षों के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि पार्षद, सभासद और वार्ड मेंबर के लिए भी उम्मीदवारों की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है, और उनकी अधिकांश सूची भी शुक्रवार तक जारी कर दी जाएगी।

महिलाओं को पार्टी में प्रतिनिधित्व के सवाल पर भट्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को मातृ शक्ति का सदा आशीर्वाद मिलता रहा है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने महिला हित में अनेक सकारात्मक कदम उठाए हैं। पार्टी महिला आरक्षित सीटों के अलावा सामान्य सीटों पर भी महिलाओं को अधिक अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है। चुनावी सूची में महिला उम्मीदवारों की संख्या 33 फीसदी आरक्षण से भी अधिक होगी।

भट्ट ने कहा कि प्रत्याशियों की अधिकता पर उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा जीतने वाली पार्टी है, इसलिए उम्मीदवारों की संख्या अधिक होना स्वाभाविक है, जो एक शुभ संकेत है। इसके विपरीत, कई अन्य दलों को तो उम्मीदवारों की तलाश भी नहीं हो रही है। नए और पुराने दावेदारों के बारे में भट्ट ने कहा कि पार्टी प्रत्याशियों का चयन जनता में लोकप्रियता, पार्टी के प्रति प्रतिबद्धता और जीत की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए करेगी। अब देखना है कि भाजपा किन-किन प्रत्याशियों का चयन करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!