उत्तराखण्ड में आयोजित होने वाले 38वें नैशनल गेम्स(राष्ट्र खेल)के सांस्कृतिक कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मशाल रैली को भी विदा किया। सीएम ने कहा कि हल्द्वानी के आसपास प्रदेश का पहला खेल विश्वविद्यालय बनने जा रहा है।
गौलापार स्पोर्ट्स स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में उपस्थित दर्शकों के लिए एक सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया। ‘संकल्प से शिखर तक’ नामक इस कार्यक्रम में स्थानीय विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने उनके क्षेत्र से इस कार्यक्रम का उद्घाटन करने पर पी.एम.और सी.एम.का आभार जताया। इसके बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने बाच्चों को खेलों के प्रति जागरूक किया।
उन्होंने 14 से 23 वर्षों के बच्चों को अगली बड़ी चैंपियनशिप के लिए तैयारी करने के लिए प्रोत्साहित किया। कहा कि 28 जनवरी से 14 फरवरी तक आयोजित हो रही इस राष्ट्र प्रतियोगिता से राज्य को एक नई पहचान मिलेगी।
नैशनल गेम्स के चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ने के क्रम के अवसर पर विधायक बंशीधर भगत, राम सिंह केड़ा और दीवान सिंह बिष्ट, विश्व फेंसिंग फेडरेशन के नवनियुक्त पदाधिकारी राजीव मेहता, प्रमुख सचिव खेल अमित सिंह, ओलंपिक संघ पदाधिकारी, कुमाऊं आयुक्त, डी.आई.जी., डी.एम., एस.एस.पी.व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद उपस्थित।