देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने प्रदेशभर में जिला सूचना अधिकारियों के कार्यभार में बड़ा फेरबदल किया है। इस प्रशासनिक बदलाव के तहत कई अधिकारियों का तबादला किया गया है और उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इन अधिकारियों का हुआ तबादला:
- गिरिजा शंकर जोशी – चंपावत से मुक्त कर हल्द्वानी मीडिया सेंटर की जिम्मेदारी दी गई।
- वीरेंद्र सिंह राणा – पौड़ी जिला सूचना कार्यालय से प्रेस सूचना ब्यूरो मीडिया सेंटर, देहरादून भेजे गए।
- ज्योति सुंदरियाल – नैनीताल जिला सूचना कार्यालय से देहरादून स्थानांतरित।
- वीरेश्वर तोमर – सूचना निदेशालय, देहरादून से रुद्रप्रयाग का कार्यभार सौंपा गया।
- धीरज कार्की – चंपावत में नियुक्त।
नए जिला सूचना अधिकारियों की तैनाती:
- कुंदन कुमार – उत्तराखंड राज्य सूचना केंद्र, नई दिल्ली।
- अनुज कुमार – चमोली।
- सत्यपाल सिंह – अल्मोड़ा।
- योगेश पोखरियाल – पौड़ी गढ़वाल।
- द्विनीता शर्मा – टिहरी गढ़वाल।
- प्रियंका जोशी – नैनीताल।
- क्षितिज शर्मा – बागेश्वर।
- कर्मवीर – उत्तरकाशी।
- संतोष चांद – पिथौरागढ़।
प्रदेश सरकार द्वारा किए गए इस फेरबदल का उद्देश्य सूचना एवं जनसंपर्क तंत्र को और अधिक प्रभावी बनाना है। सरकार का मानना है कि इन बदलावों से प्रशासनिक कार्यों में गति आएगी और जनसंपर्क से जुड़े कार्यों में और अधिक पारदर्शिता आएगी।