यहया कमाल
टांडा: नगर टांडा के मोहल्ला समादिन निवासी मोहम्मद नावेद (पुत्र सलीम) की लाश मुरादाबाद रोड स्थित ठिलया पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत युवक को एंबुलेंस से उपचार के लिए रामपुर भेजा, लेकिन वहां के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन युवक को अलीगढ़ ले जाने के लिए रवाना हुए।

परिवार में शोक की लहर
मोहम्मद नावेद के निधन से उसके परिवार में गहरा शोक व्याप्त है। उसकी मां फरीदा बेगम और भाइयों मोहम्मद फहीम व मोहम्मद वसीम का रो-रोकर बुरा हाल है। बहनों नईमा, फईमा, बसिमा और जैनब ने अपने भाई को खोने पर गहरे दुख का इज़हार किया।

मौत का कारण अज्ञात
युवक की मौत किन कारणों से हुई, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल, यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह कोई दुर्घटना थी या फिर इसके पीछे कोई अन्य वजह है।

(अधिक जानकारी के लिए अपडेट का इंतजार करें…)
