मुख्य संपादक -सैफ अली सिद्दीकी
टांडा: नगर टांडा में होली का पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। शहरवासियों ने रंगों और गुलाल के साथ एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर रामकिशोर रुहेला ने हिंदू समाज के लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।

होली के पर्व पर पप्पन सक्सैना, विनोद कुमार वर्मा, आशीष कुमार वर्मा, निलेश कुमार वर्मा, शिव ओम वर्मा, डॉ. अरविंद कुमार रुहेला, विनीत कुमार रुहेला, संजय कुमार रुहेला, प्रदीप कुमार गुप्ता, कांता प्रसाद सैनी, प्रखर कुमार सक्सैना, कृष्ण कुमार सक्सैना (K.K), शिखर सक्सैना, विशाल पाल, गौरव रुहेला, बंटी रुहेला, मदन चंद्रा, लेखराज सैनी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

वहीं, नगर की टांडा जमा मस्जिद में जुम्मे की नमाज अमन और शांति के साथ अदा की गई। मुफ्ती वसीम ने नमाज पढ़ाई और समाज में भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया।

शहर में होली और जुम्मे की नमाज दोनों ही आयोजनों का शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न होना नगरवासियों के आपसी मेल-जोल और एकता का प्रतीक रहा।