“कंधों पर तारे, नजरों में नूर!” नैनीताल पुलिस में पदोन्नति की बहार

मुख्य संपादक – सैफ अली सिद्दीकी

नैनीताल जनपद मे एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए पांच उपनिरीक्षकों को पीपिंग सेरेमनी के दौरान कंधों पर स्टार लगाकर अलंकृत किया गया। इस अवसर पर सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं दी गईं।

सेरेमनी के दौरान एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चंद्र और सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी नवपदोन्नत अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए उपनिरीक्षकों की सूची:

  • विजय मेहता
  • नीरज भाकुनी
  • प्रकाश सिंह मेहरा
  • रजत सिंह कसाना
  • गणेश सिंह

नैनीताल पुलिस परिवार की ओर से सभी नवपदोन्नत निरीक्षकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी गई हैं। यह पदोन्नति पुलिस विभाग में समर्पित सेवा और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!