टांडा नगर कांग्रेस अध्यक्ष बने फिरासत अली, जिला कमेटी ने किया मनोनयन

रामपुर, 10 जुलाई 2025। जिला कांग्रेस कमेटी रामपुर ने टांडा नगर निवासी फिरासत अली को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें टांडा नगर कांग्रेस अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेतृत्व की अनुमति और निर्देश के तहत किया गया।

जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष प्रमिल कुमार शर्मा ‘निक्कू पंडित’ द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि फिरासत अली से पार्टी को उम्मीद है कि वे कांग्रेस की विचारधारा, नीतियों और संविधान के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाएंगे।

नेतृत्व ने उनसे अपेक्षा जताई है कि वे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

फिरासत अली का यह मनोनयन तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

जिला कांग्रेस कमेटी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!