शफीक रहमान की घातक गेंदबाजी, न्यू लाइट क्लब बना लीग चैंपियन

टांडा। मनसब अली स्पोर्ट्स स्टेडियम, टांडा में आयोजित यंग मैन क्रिकेट लीग 2025 का फाइनल मुकाबला न्यू लाइट क्रिकेट क्लब और यंग गोल्ड क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में न्यू लाइट क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए यंग गोल्ड क्लब संघर्ष में रहा
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यंग गोल्ड क्रिकेट क्लब की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 124 रन ही बना सकी। टीम की ओर से हाजी बशर ने सर्वाधिक 36 रन बनाए। इसके अलावा मोहम्मद ने 20 रन, फैसल फैंसी ने 18 रन और इफ्तिखार शेखू ने 15 रन का योगदान दिया।
न्यू लाइट क्लब की ओर से शफीक रहमान ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए। सगीर माया को 2 विकेट मिले, जबकि राहत अली और जावेद उर्फ लालू ने 1-1 विकेट लिया। एक बल्लेबाज रन आउट हुआ, जबकि 20 रन अतिरिक्त के रूप में मिले।

न्यू लाइट क्लब ने लक्ष्य आसानी से किया हासिल
125 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यू लाइट क्रिकेट क्लब की टीम ने 18 ओवर में 3 विकेट खोकर 127 रन बनाते हुए मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया।
टीम की जीत में सलीम खान ने नाबाद 41 रनों की शानदार पारी खेली। मास्टर नफीस 21 रन बनाकर नाबाद रहे। जावेद उर्फ लालू ने 13 रन और कप्तान हफीज अजीम ने 11 रन बनाए। टीम को 33 रन अतिरिक्त के रूप में मिले।
यंग गोल्ड क्लब की ओर से मोहम्मद नावेद और फाइक ने 1-1 विकेट लिया, जबकि एक खिलाड़ी रन आउट हुआ।

मुख्य अतिथि ने किया सम्मानित
फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि नगर परिषद टांडा अध्यक्ष पति हाजी सरफराज आलम ने विजेता न्यू लाइट क्रिकेट क्लब और उपविजेता यंग गोल्ड क्रिकेट क्लब को ट्रॉफी एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

आयोजन में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका


मैच के स्कोरर आकिब गुल और शहाब रहे। कमेंट्री की जिम्मेदारी मुहम्मद सईद सागर, जहीर ज़िया और अब्दुल रज्जाक ने निभाई।
इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष ज़ुबैर आलम, महफूज मुन्ना, नाजिम फरीदी, सभासद मेराजुल इस्लाम, महमूद नायक, मेराज, अरशद अली, मकसूद नन्ना, मुनीर बादशाह, हाजी मुबीन, अलकमा अमान सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!