रामपुर के लिए डॉ. आज़म की अपील, नया साल बने सौहार्द और समाधान का वर्ष

मुख्य संपादक- सैफ अली सिद्दीकी

रामपुर। भारतीय यूनियन किस लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष डॉ. आज़म ने नववर्ष के अवसर पर जिलेवासियों को शुभकामनाएं देते हुए एकता, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि नया वर्ष नगर और जिले में हिंदू–मुस्लिम–सिख–ईसाई सभी समुदायों के बीच आपसी प्रेम, विश्वास और भाईचारे को और अधिक सशक्त करने का वर्ष बने।

डॉ. आज़म ने कहा कि नववर्ष के साथ यह संकल्प लेना आवश्यक है कि समाज को बांटने वाली ताकतों से ऊपर उठकर सभी वर्ग एकजुट होकर जनहित के मुद्दों पर कार्य करें। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि शांति और सौहार्द के बिना विकास संभव नहीं है।

जनसमस्याओं के समाधान पर रहेगा फोकस

भारतीय यूनियन किस लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष डॉ. आज़म ने कहा कि संगठन नए वर्ष में जनसमस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाएगा। उन्होंने बताया कि किसानों की समस्याएं, बेरोजगारी, साफ-सफाई, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार तथा गरीब व मज़दूर वर्ग के अधिकारों की रक्षा संगठन की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि “नया वर्ष केवल जश्न का नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों को समझने और जनता के हक के लिए संघर्ष करने का वर्ष होना चाहिए।” डॉ. आज़म ने भरोसा दिलाया कि संगठन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समक्ष जनता की आवाज मजबूती से उठाता रहेगा।

अंत में उन्होंने सभी नागरिकों से आपसी सहयोग और सकारात्मक सोच के साथ जिले के विकास में भागीदारी निभाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!