महुआ मोइत्रा के रामपुर आगमन पर स्थानीय सांसद प्रतिनिधिमंडल द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर लोकसभा सीट से सांसद महुआ मोइत्रा के स्वागत में रामपुर की गंगा-जमुनी तहजीब की झलक देखने को मिली, जहां उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया।

स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व एडवोकेट महबूब अली पाशा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने महुआ मोइत्रा द्वारा संसद में उठाए जा रहे जनहित के मुद्दों की सराहना करते हुए कहा कि वह एक प्रखर वक्ता और सक्रिय जनप्रतिनिधि हैं।
शिष्टाचार भेंट के दौरान स्थानीय प्रतिनिधिमंडल और सांसद के बीच विभिन्न सामाजिक एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा भी हुई। महुआ मोइत्रा ने रामपुरवासियों द्वारा मिले सम्मान और स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें जिले की वर्तमान गतिविधियों और रामपुर की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत से भी अवगत कराया।
कार्यक्रम में डॉ. अब्दुल सलाम, नगर पालिका प्रतिनिधि, युवा नेता सैफ, डॉ. मकतूब मुन्ना, नासिर शेख, उस्मान, आसिफ अली समेत कई स्थानीय गणमान्य व्यक्ति और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने महुआ मोइत्रा के आगमन को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताया।
इस मौके पर एडवोकेट महबूब अली पाशा ने कहा कि महुआ मोइत्रा जैसी प्रभावशाली नेता का रामपुर आगमन कार्यकर्ताओं और समर्थकों के लिए उत्साहवर्धक है। उनके दौरे से क्षेत्र के राजनीतिक और सामाजिक माहौल में नई ऊर्जा देखने को मिली।
