लड़कियां कमज़ोर नहीं, हल्द्वानी में होगा Power Packed Self Defence सेशन!

महिलाओं के लिए आत्मरक्षा एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

हल्द्वानी: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नैनीताल पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के उद्देश्य से एक विशेष आत्मरक्षा प्रशिक्षण एवं महिला अपराध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

यह कार्यशाला 8 मार्च 2025 को प्रातः 8:00 बजे से मिनी स्टेडियम, हल्द्वानी में आयोजित होगी, जिसमें महिलाओं को Self Defence Techniques की जानकारी दी जाएगी और महिला अपराधों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

महिलाओं से अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की अपील

इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा और आत्मरक्षा के प्रति सशक्त बनाना है। पुलिस प्रशासन ने सभी महिलाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यशाला में भाग लें और अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक बनें।

कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

कार्यक्रम में भाग लेने के लिए महिलाएं—
✔ महिला हेल्पलाइन, हल्द्वानी में जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं।
✔ या फिर 7579245 399 नंबर पर संपर्क कर पंजीकरण कर सकती हैं।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर शामिल होकर अपने सुरक्षा उपायों को मजबूत करें और आत्मरक्षा की तकनीकों को सीखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!