नैनीताल जिले में वारंटियों की धरपकड़ के लिए नैनीताल पुलिस का अभियान तेजी से जारी है। SSP प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार सभी थाना प्रभारियों को अदालत से जारी गिरफ्तारी वारंटों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। इसी क्रम में चोरगलिया और काठगोदाम पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में 6 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

चोरगलिया पुलिस ने 4 वारंटियों को दबोचा
थानाध्यक्ष राजेश जोशी के नेतृत्व में चोरगलिया पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर चार वारंटियों को गिरफ्तार किया। सभी अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार किए गए वारंटी:
- गुरमेज सिंह (46 वर्ष) – निवासी बालाजी फैक्ट्री, सिडकुल, थाना सितारगंज, जिला ऊधमसिंह नगर। फौजदारी बाद संख्या 3098/2023, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार।
- कैलाश राम (51 वर्ष) – निवासी तारानवाड़, गौलापार, थाना चोरगलिया। फौजदारी बाद संख्या 434/21, एफआईआर नंबर 86/20, धारा 504/506 भादवि में वांछित।
- उमेद राम (35 वर्ष) – निवासी नलई, थाना सितारगंज, जिला ऊधमसिंह नगर। फौजदारी बाद संख्या 2045/24, एफआईआर नंबर 15/24, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार।
- रमा देवी (48 वर्ष) – निवासी तारानवाड़, गौलापार, थाना चोरगलिया। फौजदारी बाद संख्या 434/21, एफआईआर नंबर 86/20, धारा 504/506 भादवि के तहत गिरफ्तारी।

काठगोदाम पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार
थानाध्यक्ष दीपक सिंह बिष्ट के नेतृत्व में काठगोदाम पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया।

गिरफ्तार किए गए वारंटी:
- रामू पुत्र प्यारेलाल – निवासी नवाड़ खेड़ा, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के पास, गौलापार, काठगोदाम। फौजदारी बाद संख्या 2951/2020, धारा 60 एक्साइज एक्ट के तहत गिरफ्तार।
- दिनेश राम पुत्र देवी राम – निवासी अमर उजाला के पास, देवलचौड़ और रामपुर रोड, हल्द्वानी। फौजदारी बाद संख्या 452/2019, धारा 60 एक्साइज एक्ट के तहत गिरफ्तारी।

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीमें
चोरगलिया पुलिस टीम:
- उपनिरीक्षक मनोज कुमार
- कांस्टेबल प्रेम प्रकाश
- कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह
काठगोदाम पुलिस टीम:
- अपर उप निरीक्षक विजय कुमार
- कांस्टेबल योगेश कुमार
- कांस्टेबल रविंद्र कुमार
एसएसपी नैनीताल का बयान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने कहा कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वारंटियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाए।