हल्द्वानी में नालियों से चोरी हुए लोहे के जाल बरामद, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी। शहर में नालियों से लोहे के जाल चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने अब सख्ती शुरू कर दी है। इसी क्रम में सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम और नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में गफूर बस्ती रेलवे क्रॉसिंग से चोर गलिया रोड तक विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया।

निरीक्षण के दौरान कई ऐसे लोहे के जाल बरामद किए गए जो नगर निगम की नालियों से चोरी हुए थे। प्रशासन ने इन सभी जालों को जब्त कर नगर निगम में जमा कराया। जिन व्यक्तियों के पास ये जाल पाए गए हैं, उनके खिलाफ स्थानीय थानों में तहरीर दी जा रही है।

कबाड़ी की दुकान पर छापा, बिल न दिखाने पर दुकान सील

अभियान के दौरान रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित एक कबाड़ की दुकान पर भी छापा मारा गया, जहाँ लोहे के रिंग तैयार किए जा रहे थे। जब दुकानदार से खरीद संबंधी वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई भी प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर नगर प्रशासन ने तत्काल दुकान को सील कर दिया।

जनता से अपील: नगर निगम की संपत्ति की खरीद-फरोख्त से बचें

नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि वे नगर निगम की किसी भी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से बचें। यदि कोई व्यक्ति ऐसी गतिविधियों में संलिप्त पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अभियान का उद्देश्य: चोरी पर रोक, जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना

प्रशासन का कहना है कि यह अभियान चोरी पर रोक लगाने और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। खुले नाले कई बार दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं, ऐसे में इन पर ढक्कन या जाल का होना अनिवार्य है। अभियान आगे भी लगातार जारी रहेग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!