हेल्थ टिप्स, फ्री पैड और फल_ फूलदेई समिति का हेल्थ फेस्ट

मुख्य संपादक – सैफ अली सिद्दीकी

हल्द्वानी: फूलदेई जन कल्याण समिति की महिला विंग ने वार्ड नंबर 14, महिला मैन बसेरा, राजपुरा में एक दिवसीय स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व महिला विंग प्रभारी नीतू पाडेय और सुनीता घिल्डियाल न्यूाल ने किया। इस अवसर पर नारायणी सेना हल्द्वानी, महक चावला और पार्षद धर्मवीर शासकू भी उपस्थित रहे।

इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं और गर्भवती महिलाओं में स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम में 12 वर्ष से अधिक आयु की बालिकाओं और गर्भवती महिलाओं को स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को नि:शुल्क सैनिटरी पैड, चायनी और फल वितरित किए गए। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार और व्यक्तिगत स्वच्छता (हाइजीन) के महत्व पर विशेष जानकारी दी गई।

इस आयोजन में लगभग 100-150 किशोरियों और गर्भवती महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम महिलाओं और बालिकाओं में स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

फूलदेई जन कल्याण समिति की इस पहल से क्षेत्र की महिलाओं और बालिकाओं में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!