मुख्य संपादक – सैफ अली सिद्दीकी
काठगोदाम। पर्यटन सीजन के दौरान रेलवे स्टेशन पर बढ़ने वाली भीड़ और संभावित आपात स्थितियों से निपटने के उद्देश्य से रविवार को रेलवे स्टेशन काठगोदाम में संयुक्त आगजनी निरोधक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह मॉक ड्रिल पुलिस अधीक्षक रेलवे अरुणा भारती के निर्देश तथा क्षेत्राधिकारी जीआरपी अनुज कुमार के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई।
मॉक ड्रिल का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक जीआरपी काठगोदाम कमल सिंह कोरंगा ने किया। इस दौरान जीआरपी, आरपीएफ, अग्निशमन विभाग, चिकित्सा विभाग, 108 एम्बुलेंस सेवा, जिला आपदा प्रबंधन टीम तथा स्थानीय प्रशासन की टीमों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
प्लेटफार्म संख्या-1 पर आग लगने का बनाया गया परिदृश्य
निर्धारित परिदृश्य के अनुसार प्लेटफार्म संख्या-1 पर निर्माणाधीन भवन के पास खाना बनाते समय अचानक आग लगने और धुएं से एक व्यक्ति के बेहोश होने की सूचना जीआरपी थाना काठगोदाम को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक द्वारा तत्काल कंट्रोल रूम और उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया तथा संबंधित आपदा प्रबंधन इकाइयों को मौके पर रवाना किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए सभी एजेंसियों ने संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन परिसर की घेराबंदी कर यात्रियों और आमजन को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया।
अग्निशमन विभाग ने पाया आग पर काबू
मॉक ड्रिल के दौरान अग्निशमन विभाग हल्द्वानी के एफएसओ मिंदर पाल सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। वहीं धुएं से बेहोश हुए व्यक्ति को चिकित्सकों और 108 एम्बुलेंस टीम द्वारा स्ट्रेचर के माध्यम से राजकीय बेस अस्पताल हल्द्वानी पहुंचाया गया।
आपसी समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का हुआ परीक्षण
इस संयुक्त मॉक ड्रिल के माध्यम से विभिन्न सुरक्षा एवं राहत एजेंसियों की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता, आपसी समन्वय और आपदा प्रबंधन प्रणाली का सफल परीक्षण किया गया।
मॉक ड्रिल में शामिल प्रमुख अधिकारी व टीमें
- कमल सिंह कोरंगा — प्रभारी निरीक्षक, जीआरपी काठगोदाम
- मिंदर पाल सिंह — एफएसओ, अग्निशमन विभाग हल्द्वानी
- त्रिभुवन जोशी — उपनिरीक्षक, जीआरपी काठगोदाम
- नीरज जोशी — उपनिरीक्षक, जीआरपी काठगोदाम
- दुर्गा सिंह बोरा — स्टेशन अधीक्षक, रेलवे स्टेशन काठगोदाम
- अरुण नपचियल — एसएसई, डिपो प्रभारी रेलवे स्टेशन काठगोदाम
- नवीन जोशी — मास्टर ट्रेनर, जिला आपदा प्रबंधन विभाग
- डॉ. विपुल — राजकीय बेस अस्पताल हल्द्वानी मय टीम
- अनिल कुमार — हेड कांस्टेबल, जीआरपी काठगोदाम
- गोविंद गिरी — आरपीएफ चौकी काठगोदाम
- बलवंत सिंह — आरपीएफ चौकी काठगोदाम
- प्रेम प्रकाश यादव — आरपीएफ चौकी काठगोदाम
- स्थानीय प्रशासन एवं अन्य विभागों की टीमें मौजूद रहीं।
